राज्यपाल कलराज मिश्र ने फहराया SMS स्टेडियम में तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ डॉग शो

By: Ankur Wed, 26 Jan 2022 2:13:49

राज्यपाल कलराज मिश्र ने फहराया SMS स्टेडियम में तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ डॉग शो

आज भारत का 73वां गणतन्त्र दिवस है जिसे देशभर के विभिन्न हिस्सों में बनाया गया। राजस्थान में भी जयपुर के SMS स्टेडियम में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा तिरंगा फहराया गया। यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डॉग शो भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक संयम लोढ़ा, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी समारोह में मौजूद रहे। सेन्ट्रल पुलिस और सेना बैण्ड वादन भी हुआ। पश्चिम राजस्थान के लंगा मांगणियारों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। फिर राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल के प्रस्थान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

राज्यपाल के राष्ट्रीय अभिवादन के बाद शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर की ओर से राष्ट्रगान पेश किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर मनीष कुमार के नेतृत्व में हाडी रानी महिला बटालियन, चौदहवीं बटालियन, SDRF, GRP, कारागार (जेल प्रहरी), बॉर्डर होमगार्ड और अरबन होमगार्ड की पुरूष-महिला यूनिट्स की एक-एक प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी हुईं। कई राज्यों के कलाकारों ने लोक नृत्य के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डॉग शो भी हुआ। जिसमें बेल्जियम शेफर्ड डॉग्स ने अपने सूंघने और समझने की जबरदस्त कैपिसिटी और फुर्ती का परिचय दिया। इन डॉग्स की नशीले मादक पदार्थ से भरा बॉक्स पहचानने, जीप और बस को जम्प करने के बाद छिपे हुए डमी आरोपी को पकड़ने की कला देखकर हर कोई दंग रह गया। कार्यक्रम के दौरान घुडसवारी शो भी हुआ। जिसमें घुड़सवार जवानों ने बड़ी ही फुर्ती से दुश्मन के टेंट उखाड़ने का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किए गए 175 कैदी, राज्यपाल ने दया एवं अच्छे आचरण के आधार पर समय पूर्व किया मुक्त

# मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किए गए जम्मू कश्मीर पुलिस के ASI बाबूराम, अंतिम अभियान में तीन आतंकियों का खात्मा कर हो गए थे शहीद

# बिहार : स्कूल में तिरंगा फहराने के दौरान हादसा, पाइप में करंट से एक बच्चे की मौत, 4 बुरी तरह झुलसे

# 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी की खास पोशाक ने खींचा सभी का ध्यान, उत्तराखंडी टोपी और मणिपुरी गमछे का संगम

# Republic Day 2022: 26 जनवरी 1950 की सुबह 10:18 मिनट पर गणतंत्र बना था भारत, शाम को निकली थी पहली परेड

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com